DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू:77 केंद्रों पर 50 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संभल जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनपद संभल में कुल 77 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक अलग स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। ये स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम में रखे गए प्रश्नपत्र 24 घंटे वॉयस रिकॉर्डर और नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा, स्ट्रांग रूम के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। प्रश्नपत्रों को परीक्षा शुरू होने से अधिकतम एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के अधिकतम एक घंटे बाद इसे लॉक और सील कर दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन के साथ किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कमरे को खोलने और बंद करने से संबंधित सभी जानकारी लॉग बुक रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को परीक्षार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार न करने की हिदायत दी गई है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश और फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।


https://ift.tt/GrhMtBN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *