संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में एक युवक का शव जंगल में नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटका हुआ मिला। युवक की पहचान 19 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र जमुना सिंह के रूप में हुई है।मंगलवार सुबह करीब 8 बजे शव को पेड़ से लटका देखा गया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा।
भूपेंद्र कुमार हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करता था और लगभग 14 दिन पहले अपने गांव गढ़ा लौटा था।धनारी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
https://ift.tt/gJhfI79
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply