संभल में पंचायत मतदाता सूची में कार्यरत एक बीएलओ की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। सूचना मिलने पर चंदौसी के एसडीएम आशुतोष तिवारी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उक्त घटना चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा ब्लॉक के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल की है। मृतक बीएलओ की पहचान 53 वर्षीय बृजपाल सिंह पुत्र होरीलाल सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। उनकी नौकरी वर्ष 2002 में लगी थी। बृजपाल सिंह को 25 जनवरी की रात अचानक हार्ट अटैक के बाद ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें पहले चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के अस्पताल में नौ दिनों तक इलाज चला, लेकिन सोमवार रात उनकी मौत हो गई। परिवार ने मंगलवार को ही बृजपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार शाम 5 बजे एसडीएम आशुतोष तिवारी और नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी नत्थो देवी से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि पात्रता के आधार पर मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन और जमीन का पट्टा दिलाया जाएगा। उन्होंने सरकारी नियमों के अनुसार परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक बीएलओ बृजपाल सिंह की पंचायत मतदाता सूची में ड्यूटी लगी थी और उनका अधिकांश काम पूरा हो चुका था। एसडीएम के अनुसार, उन पर कोई विशेष दबाव नहीं था, हालांकि परिवार के सदस्यों ने ड्यूटी के दबाव के कारण ही तबीयत बिगड़ने और मौत होने का दावा किया है। पंचायत चुनाव की संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची का काम चल रहा था, लगभग 1700 वोट है जिसमें से 70% काम लगभग पूरा कर चुका था। मृतक बीएलओ की पत्नी का नाम नत्थों देवी है, जबकि उसके चार बेटे और एक बेटी है। 22 साल की बेटी रजनी की शादी हो चुकी है उसके अलावा सत्येंद्र (30 वर्षीय), प्रवीण कुमार (28 वर्षीय), राहुल कुमार (25 वर्षीय) एवं आशुतोष (20 वर्षीय) हैं।
https://ift.tt/8aL4IDd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply