संभल में बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 205 दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्रों में दृश्यता 70 मीटर और ग्रामीण इलाकों में लगभग 100 मीटर रही। घने कोहरे से लोगों को राहत मिली है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। 1 जनवरी को नववर्ष के पहले दिन संभल में मिला-जुला मौसम रहा। कोहरे से राहत मिली, लेकिन बर्फीली हवाओं और बादलों के कारण ठंड बढ़ गई। गुरुवार सुबह 4 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और 8 बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने जिले में 280 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, 10 स्थायी और 10 अस्थायी रैन बसेरे भी स्थापित किए गए हैं। शीतलहर को देखते हुए, 1 जनवरी तक नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 6 तस्वीरें देखिए… हाईवे पर कोहरा कम होने से वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। हालांकि, चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लखनऊ इंटरसिटी, सद्भावना एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलीं, जबकि पूर्णागिरि एक्सप्रेस तीन घंटे और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर दो घंटे देरी से पहुंची। एक मालगाड़ी भी सात घंटे विलंब से आई। सुबह 8 बजे चंदौसी, बबराला, असमोली, गुन्नौर, बहजोई, नरौली, सिरसी, गंवा, जुनावई और पंवासा का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभल के स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है, लेकिन गर्म कपड़ों की बिक्री अच्छी हो रही है। प्रमोद कुमार ने कहा कि वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि कोहरा कम होने के बावजूद तेज हवाओं से आंखों में पानी आता है, जिससे बाइक और स्कूटी चलाना मुश्किल हो रहा है।
https://ift.tt/obnmAf9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply