DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में पुलिस की दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत:बेटी की ननंद को लेकर बेटा भागा था, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस पहुंची, धक्का-मुक्की में गिरा

संभल में बदायूं पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की धक्का लगने से जमीन पर गिरकर मौत हो गई। यह घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में हुई। मृतक का बेटा अपनी बेटी की ननंद को भगाकर ले गया था, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में थी। संभल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 9 बजे हुई। बदायूं के बिसौली थाना पुलिस संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को देखकर 55 वर्षीय हरचरण दास भागने लगे। पुलिस के पीछा करने के दौरान धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरचरण दास (55 वर्षीय) पुत्र जागरण सिंह बाल्मीकि, निवासी गांव हैबतपुर, थाना हयातनगर के रूप में हुई है। ग्रामीण की मौत के बाद बदायूं पुलिस मौके से चली गई। रात करीब 9:30 बजे कैलादेवी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मृतक का शव कब्जे में लिया। ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के बाद पंचनामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, हरचरण दास का बेटा 10 दिन पहले अपनी बेटी की ननंद को भगाकर ले गया था। इस मामले में बदायूं के बिसौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मंगलवार शाम को बदायूं पुलिस पहले हयातनगर क्षेत्र के गांव हैबतपुर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद शाम 7:30 बजे कैलादेवी थाने में आमद दर्ज कराई गई, लेकिन बदायूं पुलिस स्थानीय थाने के बल को साथ लिए बिना ही गांव नारंगपुर में दबिश देने चली गई। मृतक हरचरण दास अपनी ससुराल नारंगपुर गांव में कई दिनों से रह रहे थे, ताकि पुलिस की गिरफ्तारी से बच सकें। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन तक पहुंची थी। दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत होने से ससुरालजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद बदायूं की पुलिस दबिश देने के लिए आई थी। ग्रामीण एवं परिजनों ने बताया कि इस दौरान मृतक ने भागने का प्रयास किया, धक्का मुक्की के दौरान ग्रामीण जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। आपको बता दें कि थाना बिसौली या फेजगंज बेहटा की पुलिस बताई जा रही है, इसे कंफर्म किया जा रहा है कौन से थाने की पुलिस थी लेकिन जनपद बदायूं से पुलिस आई थी।


https://ift.tt/ClN5m8H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *