संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। टाटा मैक्स पिकअप ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को कुचल दिया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित दुबारी कलां गांव में हुई। मृतक बच्चे की पहचान कुलदीप के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। टाटा मैक्स पिकअप का चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों के अनुसार, आर्यन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन महक (6), आदित्य (3) और माधव (1) हैं। आर्यन की मां विषय देवी का बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार टाटा मैक्स पिकअप चालक ने उसे कुचल दिया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
https://ift.tt/8TtW3pr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply