संभल पुलिस ने पति की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद हुई थी। यह पूरा मामला संभल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र के गांव देहपा का है। बीते 9 दिसंबर 2025 को विपिन कुमार (पुत्र वीर सिंह) ने अपनी पत्नी मोनिका से झगड़ा होने के बाद घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। झगड़े के बाद मोनिका ने पुलिस चौकी में शिकायत की और अपने मायके चली गई थी। पति की आत्महत्या के बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता वीर सिंह की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू आए दिन झगड़ा करती थी और अपने भाइयों को बुलाकर बेटे को अपमानित करती थी। इसी मानसिक दबाव के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। गिरफ्तार महिला का मायका अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर में है। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि पति की आत्महत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
https://ift.tt/4Jay6Ie
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply