DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में पंखे से लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद पुलिस में शिकायत कर मायके गई थी

संभल के देहपा गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। 33 वर्षीय विपिन का शव सोमवार शाम उसके घर में पंखे से लटका मिला। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना नखासा थाना क्षेत्र के देहपा गांव की है। मृतक विपिन पुत्र वीर सिंह का बीते दिन अपनी पत्नी मोनिका से विवाद हो गया था। विवाद के बाद मोनिका ने देहपा पुलिस चौकी में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अपने मायके चली गई थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे विपिन ने अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों को कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई। वे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार शव को वापस घर ले आया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने रात 10 बजे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के पीछे की कोई विशेष वजह नहीं बताई है। हालांकि, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। विपिन अपने पीछे 8 साल का एक बेटा छोड़ गया है।


https://ift.tt/mrkgBGV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *