संभल जनपद में शनिवार को घने कोहरे ने सभी इलाकों को ढक दिया है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज सबसे अधिक ठंड का अलर्ट जारी किया था, जिसका असर रात से ही दिखाई दे रहा है। घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। संभल से मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बस का समय बढ़कर एक घंटा 40 मिनट हो गया है। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर चार घंटे, लखनऊ लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे और लखनऊ इंटरसिटी तीन घंटे लेट हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर असर जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। डॉ. रामलाल यादव के अनुसार पहले 700-800 मरीज आते थे, लेकिन अब संख्या 1000 के पार हो गई है। अधिकतर मरीज ठंड के चलते खांसी-जुकाम और बच्चों में निमोनिया की शिकायत लेकर आते हैं। उन्होंने सलाह दी कि ठंड में गुनगुने पानी का अधिक प्रयोग किया जाए। आम जनता की मुश्किलें संभल निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कोहरा बहुत अधिक है और सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद बाजार और कार्यस्थलों में कामकाज प्रभावित है। तस्वीरें देखिए
https://ift.tt/sJUiL7g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply