DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, AQI 178:5 दिन बाद धूप निकली, बर्फीली हवाओं से ठंडक बरकरार

संभल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 178 रहा। पांच दिनों के बाद धूप निकलने से लोगों को घने कोहरे से राहत मिली। दृश्यता सामान्य रही और हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हालांकि, बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर बरकरार है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निकायों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जारी है। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है, जहां 8-10 यात्री ही सफर कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में तीन बार बारिश और घने कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू, गेहूं, सरसों और मौसमी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।= बुधवार को धूप निकलने से दिन में ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रात होते ही बर्फीली हवाओं ने फिर से ठंड बढ़ा दी। कोहरे और ठंड के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी-टनकपुर एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी 4 घंटे की देरी से चल रही हैं। एक मालगाड़ी 6 घंटे देरी से पहुंची, जबकि बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे विलंब से चल रही है। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि “आज मौसम थोड़ा ठीक है, सुबह से सूरज निकल रहा है। पांच दिन से खराब मौसम से लोग परेशान थे।” एक अन्य निवासी मोहम्मद शान ने कहा, “कई दिनों के बाद आज धूप निकलने से राहत मिली है, फरवरी में दिसंबर-जनवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है।”


https://ift.tt/fquilr0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *