संभल में बर्फीली हवाओं के बावजूद घने कोहरे से दूसरे दिन भी राहत मिली है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 205 रहा, जबकि 15 दिन बाद दृश्यता सामान्य हुई है। शुक्रवार को संभल जिले का मौसम सामान्य रहा। गुरुवार रात में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद सुबह बादल छाए रहे। भोर 4 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और सुबह 8 बजे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दृश्यता सामान्य बनी रही। आसमान में बादल छाए रहने और बर्फीली हवाएं चलने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, घने कोहरे से राहत मिली है। बाजारों में सामान्य स्थिति है, लेकिन गर्म कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। ठंड से लोगों को बचाने के लिए संभल जिले में 280 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिसमें नगर निकायों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अतिरिक्त, रोडवेज बस अड्डे सहित विभिन्न स्थानों पर 10 अस्थायी और 10 स्थायी रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। चंदौसी जंक्शन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक देरी से चल रही हैं। सद्भावना एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, जनशताब्दी एक्सप्रेस और गरीबरथ लगभग 3 घंटे लेट रहीं, जबकि बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 4 घंटे और एक मालगाड़ी 7 घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्रा के लिए पहुंचे यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान अलग-अलग दर्ज किया गया। चंदौसी, असमोली, सिरसी, नरौली और पंवासा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गंगा किनारे वाले तहसील क्षेत्र गुन्नौर, बबराला, जुनावई और रजपुरा में यह 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुनावई निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड से सभी लोग परेशान हैं, लेकिन कोहरे का आलू की फसल पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोग खुद को तो बचा पा रहे हैं, लेकिन फसल को नहीं। संभल निवासी कमल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।
https://ift.tt/HlPpYSd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply