DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:AQI 182 पहुंचा, लखनऊ की ओर जाने वाली 5 ट्रेनें घंटों लेट

संभल में बर्फीली हवाओं के बावजूद दूसरे दिन भी मौसम सामान्य रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 182 पर पहुंच गया। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह 7 बजे संभल में सूरज निकलने के साथ मौसम सामान्य रहा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं का असर दोपहिया वाहन चालकों पर महसूस किया गया। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहने के बाद मौसम और साफ होने की उम्मीद है। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। बारिश और घने कोहरे से गेहूं, आलू, सरसों और मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान चिंतित हैं। सुबह-शाम की ठंड से बचाव के लिए लोग अभी भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर निकायों द्वारा 150 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जारी है। 6 तस्वीरें देखिए… सुबह 8 बजे संभल का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंदौसी, बहजोई, असमोली, गुन्नौर, बबराला, सिरसी, नरौली, पंवासा, रजपुरा, जुनावई और बनियाखेड़ा में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से 2 घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि लखनऊ इंटरसिटी, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस और पूर्णागिरि-टनकपुर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे और एक मालगाड़ी 4 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। कोहरे के कारण रद्द की गई बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर मेमू ट्रेन अभी तक बहाल नहीं हुई है। स्थानीय निवासी कमल कुमार ने बताया कि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहता है। किराना व्यापारी अंशुल रस्तोगी के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से दिन का मौसम बेहतर होने से बाजार में रौनक लौटी है और ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।


https://ift.tt/tVnBy1P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *