संभल में दीपा सराय पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। यह चौकी सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क के आवास से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद 4 मार्च 2025 को शुरू हुआ। दीपा सराय पुलिस चौकी दो मंजिला है। इसमें एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। पूरी चौकी सीसीटीवी कैमरों से लैस है। उद्घाटन के दौरान विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण और हवन किया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले दीपा सराय मोहल्ले में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने हवन-पूजन किया। इस दौरान थाने की फोर्स, पीएसी और आरपीएफ को तैनात किया गया। इस पुलिस चौकी का निर्माण आम जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से किया गया है। यह चौकी संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और फरार गैंगस्टर शारिक साठा, पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद उस्मान, और विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल गए गुलाम के घरों से भी लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण 9 महीने 13 दिन में पूरा हुआ है। उद्घाटन समारोह में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण विश्नोई, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एडीएम प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम संभल रामानुज और न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल निधि पटेल सहित कई अधिकारी शामिल रहे। उद्घाटन की तस्वीरें देखिए… सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का गढ़ रहा है। सीओ ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा में जो भी ईंट-पत्थर इस्तेमाल हुए थे। उन्हीं ईंट-पत्थरों से इस चौकी का निर्माण किया गया है। सीओ कुलदीप ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। 04 मार्च 2025 को मुस्लिम कन्या इनाया के हाथों से चौकी के नींव की पहली ईंट रखवाई गई और तत्कालीन एएसपी श्रीश्चंद्र , इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज शाह फैसल और वर्तमान सीओ सीओ कुलदीप सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया था। दीपा सराय चौक पर बनी यह चौकी मुस्लिम आबादी के केंद्र में है। लोगों के बीच इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं। प्रशासन का मानना है कि पुलिस चौकी से क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी और कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासन का कहना है कि उद्घाटन पारंपरिक शुभारंभ की पद्धति के रूप में आयोजित किया जा रहा है। संभल हिंसा के बाद लगातार बनाए गए ऐसे कई पुलिस स्ट्रक्चर अब जिले में सुरक्षा के स्थायी स्तंभ बन रहे हैं। दीपा सराय की नई चौकी इसी का हिस्सा है, जो कानून व्यवस्था को मजबूत करेगी। बीती 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में दावा किया गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है। इसके बाद 19 नवंबर की शाम पहले चरण का और 24 नवंबर को दूसरे चरण का सर्वे किया गया। 24 नवंबर 2024 को मस्जिद में सर्वे के दौरान हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोग मारे गए और उग्र भीड़ ने कई वाहन भी जलाए। पुलिस ने तीन हत्यारोपी, तीन महिलाओं और इंतजामिया मस्जिद सदर जफर अली एडवोकेट सहित कई अभियुक्तों को जेल भेजा, इसके बाद 1 अगस्त 2025 को मुरादाबाद की जेल से उनकी रिहाई हो गई। जबकि 38 अभियुक्तों की जमानत हो चुकी है। हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक पुत्र सुहैल इकबाल भी नामजद हैं। ——————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- दूल्हे ने 51 लाख रुपए से भरी थाल लौटाई, VIDEO:बुलंदशहर में शगुन में चांदी का सिक्का लिया; कहा- पत्नी चाहिए, दहेज नहीं यूपी के बुलंदशहर में दूल्हे ने 51 लाख रुपए कैश से सजी थाली ठुकरा दी। लड़की वालों ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा। बाद में एक चांदी का सिक्का लेकर सादगी के साथ शादी की। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/jvmTNzs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply