संभल में बिजनौर-आगरा हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से बदायूं शादी में जा रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया है। उक्त हादसा जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव भवन के पास मध्यरात्रि करीब 1 बजे हुआ। सड़क किनारे ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी, जो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दी। दिल्ली से आ रही स्विफ्ट कार सीधे उससे जा टकराई। 3 तस्वीरें देखिए… कार में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे। ये सभी दिल्ली के त्रिलोकपुरी से जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर स्थित गांव रुदायन में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों की पहचान संतोष गुप्ता (45), उनकी पत्नी स्नेहा (40), बेटियां खुशी (18) और प्राची (16), तथा बेटा पंकज (25) के रूप में हुई है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संतोष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वे शादी में शामिल होने जा रहे थे।
https://ift.tt/axT3V7S
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply