संभल-हसनपुर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा असमोली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, मुख्य अतिथि भीष्म कुमार शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी वाजपेयी को नमन किया। मुख्य अतिथि भीष्म कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में वाजपेयी को केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने वाजपेयी की कार्यशैली, सुशासन, विदेश नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। सम्मेलन में मुरादाबाद से आए कवि ईशांत शर्मा ‘ईशू’ ने अपनी कविता के माध्यम से वाजपेयी को कर्मयोगी और युग निर्माता बताया। एडवोकेट आवरण अग्रवाल ‘श्रेष्ठ’ ने हिंदी भाषा और राष्ट्रप्रेम पर आधारित काव्यपाठ किया। कवि अतुल कुमार शर्मा ने वाजपेयी को ‘शब्दों का पुरोधा’ बताते हुए भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसकी श्रोताओं ने सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने वाजपेयी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वर्तमान सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी और सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयप्रकाश प्रजापति, योगेंद्र त्यागी, अवधेश प्रताप सिंह राघव, विपिन राघव, मंडल अध्यक्ष रोहित पवार, रौविन चौधरी, अशोक वाजवा, जुगल किशोर यादव, पंकज गुप्ता, सोनू चाहल, अखिलेश अग्रवाल, अनुपम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महीपाल सिंह ने की, जबकि संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
https://ift.tt/f7Hr2gZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply