संभल में सोमवार को एक दो वर्षीय बच्ची तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची अक्सा नूर घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान तेजाब से भरे डिब्बा उस पर गिर पड़ा। जिससे मासूम झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना थाना नखासा क्षेत्र के रुकंदी सराय मोहल्ले का है। अक्सा नूर भाजपा के बूथ अध्यक्ष रेहान बेग की पुत्री हैं। यह घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुई। परिजनों ने बताया कि घर की पाइपलाइन कई दिनों से बंद थी, जिसे खोलने के लिए रेहान बेग बाजार से तेजाब लाए थे। रेहान बेग ने मरम्मत कार्य के दौरान तेजाब को अस्थायी रूप से घर की छत पर रख दिया था। इसी दौरान अक्सा नूर छत पर खेलते हुए तेजाब के संपर्क में आ गई, जिससे उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा झुलस गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए घरों में मरम्मत कार्य के दौरान खतरनाक रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
https://ift.tt/IYjJkb5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply