संभल जिले में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। गंगा किनारे के ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से घना कोहरा देखा गया, जबकि शहरी क्षेत्रों को थोड़ी राहत मिली। जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद संभल की गुन्नौर तहसील के जुनावई, रजपुरा और गुन्नौर ब्लॉक के गंगा किनारे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 20 से 25 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। संभल शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दो घंटे बाद बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ने के बाद शुक्रवार को शहरवासियों को थोड़ी राहत महसूस हुई। अन्य कस्बों में सिरसी का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि चंदौसी, असमोली, बहजोई, बबराला, गुन्नौर और गंवा का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 तस्वीरें देखिए… सुबह के समय घरों से बाहर निकलने वाले आम लोग और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं ठंड से ठिठुरते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। संभल कोतवाली क्षेत्र में जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास लोगों ने निजी अलाव जलाए। वहीं, नगर पालिका परिषद संभल ने रात में गश्त करने वाली पुलिस और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए अलाव की व्यवस्था की। जुनावई निवासी गजेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को ठंड और कोहरा थोड़ा कम था, लेकिन फिर भी आने-जाने में परेशानी हुई। संभल के स्थानीय निवासी मनोज कुमार के अनुसार, पिछले दिन के मुकाबले आज थोड़ी राहत मिली है, और धूप निकलने के बाद मौसम में सुधार हुआ है।
https://ift.tt/JQUh5po
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply