संभल में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी थी। यह हादसा ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर और नगलिया गांव के बीच हुआ। मृतक की पहचान नगलिया कामगार गांव निवासी अशोक कुमार (19) पुत्र वरुण उर्फ टाइगर के रूप में हुई है। अशोक अमरोहा के सैदनगली कस्बे में अपनी दवाई लेने जा रहा था। ज्ञानपुर और नगलिया के बीच पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन घायल अशोक को उपचार के लिए सैदनगली के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वह छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन उसे सैदनगली के पास पकड़ लिया गया। पुलिस ने कैंटर और चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मोहित काजला ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/82HGASW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply