DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल कलेक्ट्रेट के 11 लिपिकों के कार्यक्षेत्र बदले:सुरेंद्र डीएम के आशुलिपिक, हैरान पेशकार; दीक्षित स्थानीय निकाय लिपिक

संभल जिला मुख्यालय पर तैनात 11 लिपिकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने यह बदलाव करते हुए सुरेंद्र कुमार को जिलाधिकारी का आशुलिपिक नियुक्त किया है। इस फेरबदल के तहत, हैरान सिंह को डीएम का पेशकार (रीडर) बनाया गया है और उन्हें पेट्रोलियम एनओसी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, मौ. सरवर का स्थानांतरण तहसील गुन्नौर कर दिया गया है। कुमार सानू को आयुध सहायक के साथ वीआईपी सहायक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। स्वाति को बिल सहायक के अलावा ऑडिट सहायक का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। पवन प्रताप सिंह को न्याय सहायक के साथ चरित्र प्रमाण पत्र परीक्षा से संबंधित कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मौ. यूनुस को देवी आपदा सहायक के अलावा लोकायुक्त शिकायतें आयोग सहायक कलेक्ट्रेट बनाया गया है। दीक्षित चौधरी को स्थानीय निकाय लिपिक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नागेश कुमार मुख्य राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट बने हैं। मीनू कुमारी को राजस्व सहायक प्रथम, सामान्य सहायक प्रथम, सहायक आयोग लिपिक और हैसियत सहायक के अतिरिक्त लिपिक विनियमित क्षेत्र जनपद मुख्यालय का कार्यभार सौंपा गया है। अमन रस्तोगी को कलेक्ट्रेट मुख्यालय की जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण का प्रभारी बनाया गया है, और रवि आर्य जन सूचना लिपिक कलेक्ट्रेट के अलावा राजस्व अभिलेखपाल कलेक्ट बनाए गए हैं।


https://ift.tt/ZIPasCE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *