वाराणसी के डॉ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक-बालिका का आयोजन किया गया। इसमें 80 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर के इवेंट बालक/बालिका वर्ग में हुए। जिसमें 3000 मीटर रेस में बालक वर्ग में संदीप पाल और बालिका वर्ग में वंदना यादव ने स्वर्ण पदक जीत लिया। खेल निदेशालय करवा रहा जिला स्तरीय प्रतियोगिता
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया – खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वाधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में सिगरा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका वर्ग में इन्होंने जीता पदक
डिप्टी आरएसओ और लालपुर स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया – प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 200 मीटर रेस में अमृतांशु ने प्रथम, नीरज ने दूसरा और प्रियांशु कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में नीरज ने प्रथम, अंश पाल ने दूसरा और करन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में विशाल यादव ने प्रथम, अर्पित यादव ने दूसरा और ईशान यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 3000 मित्र में संदीप पाल ने प्रथम, विनीत सिंह ने दूसरा और दुर्गेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 200 मीटर में संस्कृति पाठक ने प्रथम, मानसी सिंह ने दूसरा और स्नेहा सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में प्रकृति यादव ने प्रथम, ब्यूटी चौहान ने दूसरा और ममता पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में अनीशा पटेल ने प्रथम, प्रकृति यादव ने दूसरा और ब्यूटी चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 3000 मीटर रेस में वंदना यादव ने प्रथम, अंशिका यादव ने दूसरा और ऋषिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देखें प्रतियोगिता से जुड़ी तस्वीरें…
https://ift.tt/GCoaLqu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply