संतकबीरनगर में संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की 628वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके अनुयायियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। खलीलाबाद के मड़या, मिश्रौलिया और डिघा सहित कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के ‘मानवता’ और ‘समानता’ के संदेशों को याद किया गया। इस दौरान अनुयायी उनके नाम के गानों पर झूमते नजर आए। डॉ. अंबेडकर युवा समिति के सदस्यों ने सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कई अनुयायियों ने जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और समाज में समानता के उनके संदेश के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा भी दी। इस दौरान आनंद कुमार, रवि भारती, अनिल आर्या, सूरज आर्या, सुशील राव, गौतम आर्या और हरीश आर्या सहित तमाम युवाओं ने कांटे चौराहे से लेकर दर्जनों गांवों का भ्रमण किया।
https://ift.tt/mcMQiRa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply