DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संतकबीरनगर में मतदाता सूची नाम काटने पर भड़के सपा कार्यकर्ता:बीएलओ पर दबाव बनाकर फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाने का आरोप

संतकबीर नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि गलत ढंग से भरे गए सभी फॉर्म-7 को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सपा का आरोप है कि मेंहदावल, खलीलाबाद (313) और धनघटा (314) विधानसभा क्षेत्रों के मुस्लिम बहुल गांवों में यह फर्जीवाड़ा सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। बीएलओ के घर जाकर स्थिति की जांच मेंहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ता बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से नाम कटवाने की योजना बताया और कहा कि उनके पास इसके सभी प्रमाण हैं। पांडेय ने बताया कि अनियमितता की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित बीएलओ के घर जाकर स्थिति की जांच की थी। ज्ञापन में सपा ने मांग की है कि जिले में अब तक भरे गए सभी फर्जी या दबाव में भरवाए गए फॉर्म-7 की निष्पक्ष जांच कर उन्हें निरस्त किया जाए। पार्टी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो जिला समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ये रहे मौजूद इस दौरान जिला महासचिव विनोद यादव, सुबोध यादव, महेंद्र प्रताप यादव, संतोष कुमार यादव, गौहर अली खान, जनार्दन यादव, ब्रह्मदेव सिंह, जावेद अहमद, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/zej3YbX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *