सुलतानपुर में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतिम चरण को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने जिला कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अभियान से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संजय राय ने एसआईआर अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 11 दिसंबर तक अपने अन्य सभी कार्य स्थगित कर पूरी ऊर्जा और ताकत से इस अभियान में जुटें। राय ने जोर देकर कहा कि एसआईआर केवल मतदाता सूची का काम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर किया जाए। संजय राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर अभियान अत्यंत आवश्यक है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री संजय राय ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को एक बार फिर ऐतिहासिक और बंपर जीत मिलेगी। 11 दिसंबर के बाद जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा, तब छूटे हुए और 18 वर्ष पूरे करने वाले मतदाताओं को जुड़वाने तथा बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर करने का अभियान भी चलाना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूथ विजय के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, विजय रघुवंशी, आलोक आर्या, विवेक सिंह, सुनील वर्मा, जगदीश चौरसिया, मनोज मौर्य, राजेश सिंह, राजित राम, अरुण जायसवाल, संजय सोमवंशी, चंदन नारायण सिंह, डॉ. रामजी गुप्ता, रेखा निषाद, सुमन राव कोरी, रामेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रदेव मिश्रा, रीना जायसवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, प्रदीप शर्मा, राहुल भान मिश्रा, राम अभिलाष सिंह, राजेश चतुर्वेदी और रोहित यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/lOpoTN0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply