DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:आज शाम 4 बजे से है भाजपा ब्रजक्षेत्र की बैठक, प्रदेश महामंत्री संगठन भी आएंगे

यूपी के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज आगरा आ रहे हैं। वे दोपहर 2 बजे सिकंदरा पहुंचेंगे। शाम 4 बजे से प्रतापपुरा स्थित द रमायना मैरिज होम में ब्रजक्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। इस बीच उनके जगह-जगह स्वागत होंगे। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी आ रहे हैं। लखनऊ से वे सीधे बैठक स्थल पर पहुंचेंगे। इन जगहों पर होगा स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। जिले में 40 से अधिक जगहों पर उनका स्वागत होगा। सिकंदरा चौराहा, कारगिल चौराहा, लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम, बोदला चौराहा, मारुति एस्टेट चौराहा, पांडव नगर, साकेत कॉलोनी चौराहा, वाल्मीकि वाटिका, धाकरान चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा आदि जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वे संगठन को और मजबूत के लिए पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। बैठक में लगभग 700 लोग भाग लेंगे। बैठक में ये रहेंगे मौजूद
पहले बैठक में ब्रजक्षेत्र के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, ब्रजक्षेत्र टीम के पदाधिकारी, ब्रजक्षेत्र के जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेना था। अब मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। इस तरह से ब्रजक्षेत्र के लगभग 700 भाजपा नेता भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी आ रहे हैं। अब कार्यक्रम शनिवार सुबह ही फाइनल हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मथुरा से आगरा आएंगे। इस दौरान आगरा जिले की सीमा शुरू होते ही उनका स्वागत शुरू हो जाएगा। सिकंदरा चौराहा से पहले जिले की टीम विभिन्न जगहों पर स्वागत करेगी। इसके साथ बाद महानगर की टीम लगभग 25 जगहों स्वागत करेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से लेकर विधायक और संगठन के पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर उपस्थिति रहेंगे।
उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों ने पूरे मार्ग को होर्डिंग से पाट दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर लगभग 2.15 बजे आगरा आएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद शाम लगभग 4 बजे प्रतापपुरा स्थित द रमायना मैरिज होम में पहुंचेंगे, जहां वे बैठक करेंगे।


https://ift.tt/tW47YPO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *