आगरा में ताजमहल देखने के लिए श्रीलंका आर्मी के 120 जवान पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक ताजमहल देखने के बाद सभी दिल्ली रवाना हो गए। ताजमहल के इतिहास से लेकर शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी तक की जानकारी सभी ने ली।
गुरुवार को ताजमहल पर श्रीलंका आर्मी के 120 जवान पहुंचे। सभी को घुमाने के लिए 5 गाइड साथ में गए। पांचों गाइडों ने जवानों को ताजमहल घुमाया। जवानों ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। पूछा कि ताजमहल बनने में कितना समय लगा। कहां से पत्थर मंगाए गए। संगमरमर आगरा तक कैसे पहुंचे। शाहजहां- मुमताज की प्रेम कहानी की भी जानकारी ली। पूछा कि शाहजहां ने कितने सालों में ताजमहल बनवाया। कितना पैसा खर्च हुआ। शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों के बारे में भी जानकारी ली। कब्रें साल में कितनी बार खुलती है, इसकी भी जानकारी ली।
सभी जवानों ने डेढ़ घंटे का समय ताजमहल में बिताया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल में बहुत फोटो खिंचवाई। ग्रुप फोटो खिंचवाई गई। पूरी आर्मी टीम ने पूरे प्रोटोकॉल में ताजमहल को देखा। सभी ने एक साथ कहा कि इससे सुंदर इमारत कहीं नहीं है। आजतक सिर्फ किताबों में ही ताजमहल के बारे में पढ़ा था। लेकिन आज अपनी आंखों से ताजमहल देखकर एक अलग ही फीलिंग आ रही है।
https://ift.tt/JXSv7ge
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply