श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नियमित पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में थाना सिरसिया पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने सोनपथरी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सीमावर्ती इलाकों की गहन निगरानी की। इस दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण, सतर्कता के साथ और कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रावस्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी की शाम नेपाल से जंगल के रास्ते भारत लाई जा रही चार नेपाली लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस दौरान दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना सिरसिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के जरिए अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इंडो-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र अक्सर मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों का निशाना बनते हैं, ऐसे में नागरिकों की सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना समय रहते देने से गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है।
https://ift.tt/cQ6vXEb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply