DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रावस्ती में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम:हल्की हवा ने बढ़ाई ठंड, मजदूरों-छात्रों को परेशानी

श्रावस्ती में मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे पास की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही। सुबह आवश्यक कार्यों से घर से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलने को मजबूर दिखे। घने कोहरे के साथ चली हल्की सर्द हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी। विशेषकर सुबह के समय काम पर निकलने वाले दिहाड़ी मजदूरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड और कोहरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग एक सप्ताह पहले मौसम में बदलाव के चलते जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया था। मौसम विभाग के अनुसार, यदि मौसम साफ रहा तो दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बीते शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही थी, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी। सोमवार को भी सुबह धूप दिखाई दी थी, लेकिन आज फिर सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।
हालांकि, हाल ही में हुई हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित हुई है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चलाने से राहत मिली है और फसलों के बेहतर विकास की उम्मीद बढ़ी है। मौसम विभाग ने आज जनपद का अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। दोपहर बाद धूप निकलने की उम्मीद बनी हुई है।


https://ift.tt/WOXnTt6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *