DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शोएब का जनाजा उठा, मां रोईं, बीवी बेसुध हुई:लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई थी, घर में 2 मासूम बेटियां

लखनऊ में चाइनीज मांझे ने घर के इकलौते बेटे का जनाजा उठवा दिया। शोएब का जनाजा उठते ही बूढ़ी मां रोने लगीं। बीवी बेसुध हो गई। घर में 2 मासूम बेटियां हैं, 6 साल की बड़ी बेटी भी रोए जा रही है। 2 साल की छोटी बेटी घर में लगी भीड़ में लोगों को देख रही है। वह समझ ही नहीं पा रही है कि घर में यह कैसा माहौल है। यह सीन दुबग्गा की शीते विहार कॉलोनी के शोएब के घर का है। शोएब की 4 फरवरी को मांझे से गर्दन कट जाने से मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे। हैदरगंज ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझा फंसा हुआ था। मांझा दिखा नहीं और सीधे शोएब की गर्दन से लग गया। शोएब की गर्दन से खून निकलने लगा। वह वहीं गिरकर तड़पने लगे। उनकी सांसें थमने के साथ ही उनका सपना भी खाक हो गया। कुछ महीने पहले ही शोएब ने घर खरीदकर उसका रेनोवेशन कराया था। एक बेटी को अफसर और दूसरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे। आज सुबह शोएब की डेडबॉडी घर पहुंची तो वहां पहले से फैले अजीब से सन्नाटे में मातम पसर गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले 3 तस्वीरें… 5 महीने पहले घर लिया, किराये पर उठाने की योजना थी मोहम्मद शोएब ने हाल ही में अपने सपनों का घर खरीदा था। परिवार के मुताबिक, उन्होंने महज 5 महीने पहले मकान खरीदा था, जिसका रेनोवेशन करवाकर किराये पर उठाने की योजना थी, ताकि नियमित आमदनी हो सके और दो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। बहनोई अफसर खां ने बताया कि दोपहर में 3.30 बजे फोन आया बताया कि शोएब का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां पर उनका ईसीजी चल रहा था। लोगों ने बताया कि हैदरगंज पुल के पास शोएब के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। 8 साल पहले हुई थी पिता की मौत मृतक शोएब के बहनोई अफसर खां ने बताया कि शोएब के पिता की 8 साल पहले मौत हो गई थी। घर में 75 साल की बुजुर्ग मां हैं। पत्नी और दो बच्चे हैं। एक बेटी बहुत छोटी है। वह अब भी गोद में खेलती है। इन सबकी जिम्मेदारी शोएब पर ही थी। इसको लेकर वह योजनाएं बनाता था। वह अक्सर बोलता था कि दोनों बेटियों को खूब पढ़ाऊंगा, अच्छा अफसर, डॉक्टर बनाऊंगा। उनके भविष्य को सिक्योर करने के लिए वह घर बनवा रहा था। इसे किराये पर उठाने का प्लान था। पूरी तरह से बैन हों चाइनीज मांझे शोएब के बड़े साढ़ू रेहान ने बताया कि शोएब छोटे भाई जैसा था। आज मेरी छोटी बहन चाइनीज मांझे की वजह से विधवा हो गई है। न जाने और कितनी बहनें इसकी वजह से विधवा हो जाएंगी। इस पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। घर का इकलौता लड़का था। पूरे इलाके में सबका प्यारा था। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसको बेचने वालों को तत्काल सजा होनी चाहिए। घर पर लगी साथियों की भीड़ शोएब की मौत खबर सुनते ही उसके साथ काम करने वाले स्टाफ बड़ी संख्या में घर पहुंच रहे हैं। दिल्ली से आए रहमान ने बताया कि वह शोएब के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। शोएब बेहद मददगार इंसान था। सबकी मदद करता था। वही दोस्त अभिषेक भूपेंद्र सलमान ने बताया कि हम लोग 2 साल से साथ में काम कर रहे हैं। इतना नेकदिल इंसान नहीं देखा था। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बाहर की तरफ बने कमरे में शोएब का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान पास खड़ी उसकी पत्नी रो रो कर बदहवास हो जा रही थी। वह बार-बार शोएब की तरफ देखते हुए पास में खड़ी अन्य महिलाओं से बोलती थी कि यह सो रहे उनको उठाओ, कैसे दोनों बच्चियों को संभालेंगे, सोते हुए भी देखो कितने स्मार्ट लग रहे है। ——————————- संबंधित खबर भी पढ़िए… चाइनीज मांझे से चलती बाइक पर एमआर का गला कटा : लखनऊ में खून से लथपथ 10 मिनट तक तड़पते रहे लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/x8r1XcD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *