मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ तहसील क्षेत्र के ग्राम शुक्रताल में बेनामी संपत्ति पर अवैध निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक स्थानीय नागरिक ने इस संबंध में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को शिकायती पत्र देकर भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम शुक्रताल में डंडी आश्रम के पास लगभग सात बीघा भूमि बेनामी संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान सुशील शर्मा और उनके सहयोगियों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम जानसठ की कथित मिलीभगत से इस भूमि को हड़पा गया है। अब इस पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। पद के दुरुपयोग करने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर नाजायज लाभ कमाने के उद्देश्य से यह अवैध निर्माण कर रहे हैं। इससे सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है और यह कानून का उल्लंघन तथा जनहित के खिलाफ है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि इस मामले को लेकर 26 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से लिखित शिकायत दी गई थी। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे भू-माफियाओं के हौसले बढ़े हैं और अवैध निर्माण कार्य जारी है। प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर जांच कर बेनामी संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया जाए। साथ ही, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है और वे निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कर रहे हैं।
https://ift.tt/ktoJTz5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply