आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की BLO शीला देवी जिले की बेस्ट BLO बन गई हैं। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अपने बूथ पर 100% गणना प्रपत्रों का वितरण, उनका संकलन और डिजिटाइजेशन का जिले में सबसे पहले कर लिया है। इस पर डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी उन्हें सम्मानित करेंगे। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 395, प्राथमिक विद्यालय नगला बेल की BLO शीला देवी ने जिले में सबसे तेज और सर्वाधिक प्रभावी कार्य करते हुए अपने बूथ पर 100% प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया है। उन्होंने 500 में से 500 मतदाताओं के प्रपत्र जुटाकर अभियान में जिले में शीर्ष प्रदर्शन का नया मानक स्थापित किया है। शीला देवी ने ये बताया
BLO शीला देवी ने बताया-उन्होंने पहले ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से मिलान कर मतदाताओं के क्रमांक नोट कर लिए थे। गणना प्रपत्र प्राप्त होते ही उन्होंने दो प्रतियों में इसे सभी संबंधित मतदाताओं तक डोर टू डोर पहुंचाया। इस कार्य में सभी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक गणना पत्र भरने में पूर्ण सहयोग किया।
उन्होंने 500 कुल मतदाताओं में से 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्र न केवल संकलित किए बल्कि BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में आदर्श कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत करती है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया-SIR के अंतर्गत 23 नवंबर रविवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया।
आगरा में 3696 BLO के माध्यम से कुल 36,00,071 सत्यापन कराया जा रहा है।
https://ift.tt/aWv6GP5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply