DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शिवपाल की DM-SSP को धमकी- धरने पर बैठ जाऊंगा:BLO को मारा-पीटा जा रहा, सपाई सड़क पर उतरे तो दिक्कत होगी

इटावा में बीएलओ के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डीएम और एसएसपी को धमकी दी। कहा- मैं अपने लोगों के साथ धरने पर बैठने आया हूं। इससे पुलिस प्रशासन को समस्या होगी। हम नहीं चाहते कि इस तरीके की चीजे आगे हों। ऐसे मामलों पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बीएलओ को धमकाया और मारा-पीटा जा रहा है। जिस तरीके से भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं, अगर हमारे लोग सड़कों पर विरोध करने लगे तो ऑ एंड ऑर्डर खराब होने की स्थिति बन जाएगी। इस पर डीएम-एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिवपाल ने डीएम-एसएसपी के सामने दो मामले रखे। पहला- जसवंत नगर में शमशाद नाम के एक अशिक्षित व्यक्ति के नाम से करीब 90 फार्म भरकर कई पीडीए मतदाताओं के वोट कटवाए गए। उसने भी अपनी सफाई में साफ कहा है कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं, ना ही मैंने किसी के वोट कटवाए हैं, यह घटना भी भाजपा के नेताओं ने की है। दूसरा- मामला चौबिया थाना क्षेत्र का है। यहां के बीएलओ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुस्लिमों के वोट काटने का दबाव डाला। मना करने पर भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फॉर्म 7 के जरिए वोट कटवाने का दावा
शिवपाल सिंह यादव ने कहा- फॉर्म 7 का गलत इस्तेमाल कर सही और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए जा रहे हैं। खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज और पीडीए समाज को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में लाभ उठाया जा सके। शिवपाल ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। धरने की चेतावनी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि वह धरने पर बैठने का मन बनाकर आए थे, लेकिन प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर आगे भी बीएलओ, बीएलए या किसी को धमकाया गया और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वह वहीं धरना देंगे। जिनके पास 10 वोट भी नहीं, वो धमकियां दे रहे
शिवपाल ने कहा- जिन लोगों के पास गिनती के दस वोट भी नहीं हैं, वही इस तरह की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए जिले के छोटे चुनाव का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उसका नतीजा क्या रहा? इस दौरान सपा के कई नेता शिवपाल के साथ मौजूद रहे। वहीं, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया है कि सपा नेता आज अपनी शिकायत लेकर आए थे, जिनकी शिकायत सुन ली गई है। उनको आश्वासन दिया गया है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए बीएलओ के साथ मारपीट का मामला… बीएलओ अश्वनी कुमार ने बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा मड़ैया अहिरान निवासी हैं और वर्तमान में चौबिया रम्पुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी एसआईआर बूथ संख्या 323 मूंज में बीएलओ के रूप में लगी हुई है। उन्होंने चौबिया थाने में शिकायत देकर कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस घर-घर बांटकर मंगलवार दोपहर 3 बजे वापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आई एक कार में सवार व्यक्ति ने उनकी बाइक रुकवा ली। कार सवार व्यक्ति खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष ध्रुव कटेरिया बता रहा था। उसके साथ और लोग थे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि फार्म-7 पर हस्ताक्षर का दो। मैंने कहा कि बिना जांच के नहीं करूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि ये मुस्लिम वोटर का नाम है। ये नाम कटने ही हैं। नहीं तो तुम नहीं जानते मुझे। नौकरी खा जाऊंगा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीएलओ के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी हाथापाई की और बाइक के बैग में रखे निर्वाचन आयोग के नोटिस, वोटर लिस्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज जबरन छीन लिए। अश्वनी के मुताबिक, अधिकारियों को सूचना देने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी लोग मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। ————–
ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/fWMrgq1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *