श्रावस्ती में शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दरअसल शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत, नवप्रोन्नत अधिकारी अजय कुमार को श्रावस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद से हटाकर आज़मगढ़ का नया जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) नियुक्त किया गया है। 5 फरवरी 2026 को जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। उन्हें किसी भी प्रकार के अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी और वे अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना पदभार संभालेंगे। वहीं जारी आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरित अधिकारी को तुरंत कार्यमुक्त करें। शासन ने चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संबंधित अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किया गया, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें की शिक्षा विभाग के जानकारी की माने तो यह प्रशासनिक कदम शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, विद्यालयों की निगरानी प्रणाली को मजबूत करने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है।
https://ift.tt/JPxBWCM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply