राजधानी लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर तैनात सिपाही की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। गार्ड ड्यूटी के बाद अपने कमरे में आराम करने गया सिपाही फिर नहीं उठा। उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला लखनऊ के गौतमपल्ली क्षेत्र का है। मृतक PAC में तैनात सिपाही गुलजार अली है। शिक्षा मंत्री की आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4:00 बजे जब रेस्ट रूम में जाकर देखा गया तो वह सोते ही रहे। आशंका होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। ड्यूटी के बाद कमरे में गया, सुबह नहीं खुली आंखें पुलिस के अनुसार सिपाही गुलज़ार अली शिक्षा मंत्री के आवास पर गार्ड ड्यूटी में तैनात था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब साथी जवानों ने उसे उठाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सिपाही को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गौतमपल्ली क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही गौतमपल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
https://ift.tt/sMSC6c9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply