DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष पैकेज मांगा:मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए केंद्र से विशेष सहायता पैकेज की मांग

शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद में नियम 377 के तहत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संकेतकों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष केंद्रीय सहायता पैकेज की मांग की। सांसद सागर ने बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शाहजहांपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतक राष्ट्रीय और राज्य औसत से काफी पीछे हैं। उदाहरण के लिए, चार एएनसी जांच प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत 85.69 प्रतिशत की तुलना में शाहजहांपुर में केवल 81.65 प्रतिशत है। नवजात शिशुओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने की दर 75.91 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 90.55 प्रतिशत उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो मांग की गई, उम्मीद है कि इस पर भी बहुत जल्द संज्ञान लिया जाएगा ।


https://ift.tt/1qyYaog

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *