DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में 8 साल की बच्ची की मौत:मेला देखने जाते समय कार ने मारी थी टक्कर, 30 जनवरी को हुई थी घायल

शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में घायल हुई 8 साल की बच्ची सोनी देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को 30 जनवरी को मेला देखने जाते समय एक कार ने टक्कर मार दी थी। आठ दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को शाहजहांपुर लाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के भदारा गांव की रहने वाली सोनी देवी अपने परिवार के साथ ढाईघाट स्थित मेला देखने जा रही थी। 30 जनवरी को तिलहर थाना क्षेत्र के जनियूरी गांव के पास ऑटो रुकने पर सोनी शौच के लिए उतरी थी। वापस लौटते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन इलाज के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान सोनी ने दम तोड़ दिया। सोनी के पिता ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और कक्षा तीन में पढ़ती थी। उन्होंने फरार कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शाहजहांपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


https://ift.tt/oDNR4z0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *