शाहजहांपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई दिनेश ने पति शिवम कुमार पर शराब पीकर मारपीट करने और घरेलू कलह के चलते प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले पांच दिनों से पिंकी से बात नहीं कराई जा रही थी। 5 साल पहले हुई थी मौत यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हुई। पिंकी मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी पांच साल पहले पहाड़पुर निवासी शिवम कुमार से हुई थी। उनकी ढाई साल की एक बेटी गुनगुन है। घटना के समय पिंकी के पति और ससुराल वाले खेत पर फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान पिंकी ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति शिवम घर लौटा, तो उसने पिंकी का शव फंदे पर लटका पाया। दिनेश ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से पिंकी से बात कराने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन पति बार-बार फोन चार्ज न होने का बहाना बना रहा था। उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। जब वे पिंकी की ससुराल पहुंचे, तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। दिनेश की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/Zf9ps01
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply