DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त:पुलिस ने मकान में छापा मारकर 6 चरखियां पकड़ीं, FIR दर्ज

शाहजहांपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। रोजा थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर छह चरखी चाइनीज मांझा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले लखनऊ में चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार की मौत के बाद अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रतिबंधित होने के बावजूद मांझा कैसे बिक रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को अब हत्या माना जाएगा। इसके बाद से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। शाहजहांपुर में सदर बाजार, चौक कोतवाली और रोजा थाना क्षेत्रों में चाइनीज मांझे की बिक्री की बिक्री की जाती है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि लोधीपुर निवासी अफजल अपने मकान के अंदर चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ अफजल के मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर पतंगें मिलीं। तलाशी लेने पर मकान के अंदर से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की छह चरखियां बरामद हुईं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकानदार अफजल मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बरामद मांझे को जब्त कर अफजल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि शाहजहांपुर में पहले भी चाइनीज मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। करीब दो साल पहले चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण एक बाइक सवार कांस्टेबल की मौत हो गई थी। इसी तरह, रोजा थाना क्षेत्र के हाईवे पर कांट निवासी एक युवक की भी चाइनीज मांझे से जान चली गई थी, जब वह अपनी पत्नी के साथ भाईदूज के दिन ससुराल जा रहा था। इन घटनाओं के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने भी अभियान चलाकर कार्रवाई की थी।


https://ift.tt/jxuOmbc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *