शाहजहांपुर में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। कटरा के फीलनगर निवासी विशेष कुमार उर्फ पंकज ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। 27 वर्षीय विशेष कुमार तिलहर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले तीन साल से नौकरी कर अपनी पत्नी पूनम और तीन वर्षीय बेटे अयांश का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी छह महीने की गर्भवती हैं। हादसा धनेला धनेली के पास हुआ, जब आगे चल रही पिकअप ने अचानक मोड़ लिया और विशेष की बाइक उससे टकरा गई। हादसे में विशेष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान कर पुलिस की मदद से सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले अनिकेत ने आरोप लगाया है कि सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस में विशेष को ऑक्सीजन नहीं दी गई। उन्होंने एंबुलेंस स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विशेष कुमार की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक व्याप्त है। उनकी गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के लिए यह एक बड़ी क्षति है। परिवार दो महीने बाद होने वाली डिलीवरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने कहा कि दो महीने बाद पत्नी की डिलीवरी होना थी। घर में खुशियों का माहौल बना था। उसकी पत्नी रोज पति का इंतजार करती थी, मंगलवार को भी घर के अंदर विशेष का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उनकी मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
https://ift.tt/fq9j5N4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply