शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से एक कुत्ता और उसके आठ बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस घटना में किसान का रखा अनाज भी पूरी तरह से राख हो गया। यह घटना गरेली गांव के किसान विजलेश की झोपड़ी में हुई। विजलेश खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके मकान के पास बनी इस झोपड़ी में उन्होंने अपनी फसल का अनाज रखा था। बीती रात विजलेश अपने मकान में थे, जबकि उनका कुत्ता और उसके आठ बच्चे उसी झोपड़ी के अंदर थे। अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुत्ता और उसके बच्चे बाहर नहीं भाग पाए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा विजलेश का सारा अनाज भी जलकर राख हो गया। हालांकि, झोपड़ी में बंधे कुछ अन्य जानवर आग लगते ही भागने में सफल रहे। आग की लपटें देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने विजलेश के परिवार को सूचना दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने का कारण और इससे हुए कुल नुकसान का आकलन अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं अभी तक थाने पर भी कोई सूचना नही दी गई। कलान थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर आग लगने की कोई सूचना नही आई है। वह अभी चौकी प्रभारी से घटना की जानकारी कर रहे हैं।
https://ift.tt/dcsLofR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply