DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में छेड़छाड़ आरोपी के सिर पर उड़ेला तेजाब:माथे की चमड़ी उधड़ी, बाल झुलसे, 5 साल बाद पीड़िता ने लिया बदला

शाहजहांपुर में छेड़खानी के आरोपी युवक पर पीड़ित युवती ने एसिड अटैक कर दिया। युवती ने उसके सिर पर तेजाब उड़ेल दिया। जिससे युवक के सिर का आधा हिस्सा और बाल बुरी तरह जल गए। वहीं युवक का भाई भी बीच बचाव में तेजाब से आंशिक झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। पीड़िता ने 5 साल पहले युवक समेत 7 लोगों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का अब तक कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर पुवायां थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
पुवायां थाना क्षेत्र निवासी दृगपाल गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दृगपाल गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी युवती (27) से आमना-सामना हुआ। पहले कहासुनी, फिर गाली-गलौज शुरू हुई। विरोध करने पर युवती ने कथित तौर पर अचानक युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही युवक चीख पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच बचाव करने के लिए उसका बड़ा भाई पुष्पेंद्र पहुंचा। वह भी तेजाब से आंशिक रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दोपहर करीब 3 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़ित की मां नन्ही देवी ने पुवायां थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुराने छेड़छाड़ केस और मौजूदा हमले के बीच कड़ी जोड़कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है, वहीं आरोपी महिला सरला की भूमिका की जांच भी की जा रही है। बेटे ने छेड़खानी नहीं की, पुरानी रंजिश में हमला- मां
दृगपाल की मां नन्ही देवी ने बताया- युवती का घर हमारे घर से महज 100 मीटर की दूरी है। दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद है। 2021 में सरला ने मेरे बेटे समेत 7 लोगों के खिलाफ छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जब कि मेरे बेटे ने कोई छेड़खानी नहीं की थी। आज भी उसने पुरानी रंजिश में मेरे बेटे पर तेजाब से हमला किया है। भाई का आरोप: पहले भी दर्ज करा चुकी है केस
दृगपाल के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव की उसी महिला ने तेजाब फेंका है, जिसने कुछ साल पहले पूरे परिवार के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि इस हमले में उनका भाई बुरी तरह झुलस गया है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 2021 से कोर्ट में लंबित है छेड़छाड़ का मामला
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2021 को महिला ने दृगपाल समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि दृगपाल पिछले तीन साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने यह भी कहा था कि 12 अक्टूबर 2021 को दृगपाल उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट भी की थी। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी केस को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया-
युवक की मां की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या, अयोध्या में मुंडवाया सिर:स्नान के बाद पत्नी के साथ पूजा-पाठ की, मर्डर से पहले तीनों एक होटल में रुके थे गोरखपुर के पीपीगंज में 29 जनवरी की रात मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ रात में ही अयोध्या पहुंचा। अयोध्या में सुबह-सुबह उसने बाल मुंडवाये। नहाने के बाद उसने कपड़े बदले। पत्नी संध्या ने भी अपने कपड़े चेंज किए। फिर पूजा-पाठ करके दोनों गोरखपुर के पीपीगंज अपनी ससुराल आ गए। सोमवार को विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और संध्या के पिता को पुलिस ने यहीं से अरेस्ट कर लिया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/aRxCOpD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *