शाहजहांपुर में होटल के रूम में मिले शव की पहचान ऋषिकेश के रहने वाले 47 साल के गौरव सक्सेना के रूप में हुई है जो ऋषिकेश में एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। उनकी ससुराल शाहजहांपुर में है लेकिन वह आने के बाद ससुराल नहीं गए थे। एक फरवरी से वह होटल में रुके थे। मंगलवार सुबह होटल के एक कर्मचारी ने सिविल इंजीनियर का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। जानकारी मिलते ही मृतक के साले मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । ऋषिकेश के गणेश बिहार के रहने वाले 47 साल के गौरव सक्सेना ऋषिकेश में एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। उनकी ससुराल शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के चित्रा टाकीज के पास है। उनके दो बेटे हैं। जिसमे एक बेटा पालीटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गौरव सक्सेना एक फरवरी को शाहजहांपुर आए थे लेकिन ससुराल नहीं गए थे। वह सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। बताया जा रहा है कि बीती रात उनके हाथ में हल्की चोट लगी थी। तब उन्होंने अपने एक शिक्षक दोस्त से डिटॉल मंगाया था। डेटॉल देकर दोस्त चला गया था। उसके बाद मंगलवार सुबह होटल का कर्मचारी कमरे में किसी काम से गया तो सिविल इंजीनियर का शव खून से लथपथ देखा। उनका कमर का हिस्सा कुर्सी पर और सिर जमीन पर पड़ा था। जमीन पर खून बिखरा हुआ था। शव देखने के बाद होटल में हड़कंप मच गया। उसके बाद होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक की ससुराल चौक कोतवाली क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही मृतक का साला होटल पहुंच गया। हालांकि मृतक के साले ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल के जिस कमरे में गौरव सक्सेना रुके थे। उस कमरे से पुलिस को दो शराब की खाली बोतल मिली है और भरी हुई बोतल मिली है। साथ ही कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाएं भी मिली हैं। पुलिस कमरे के अंदर मिली चीजो को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे अभी शाहजहांपुर नही आ पाए हैं। परिजनों के आने के बाद ही घटना से जुड़ी जानकारी सामने आ पाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
https://ift.tt/b4SMZNt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply