शाहजहांपुर के एक कैफे में अश्लील गतिविधियों की शिकायतें मिलने के बाद एक महिला का निर्वस्त्र वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला के साथ कुछ युवक भी दिखाई दे रहे हैं। महिला ने खुद को दिल्ली का बताया है। इस घटना के बाद कैफे संचालक की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। कैफे संचालक ने वीडियो बनाने वालों पर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के एक कैफे की है। स्थानीय लोगों द्वारा इस कैफे में लंबे समय से अनैतिक कार्य चलने के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी। बुधवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो इसी कैफे के अंदर के बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में दिख रही है और कुछ युवक भी मौजूद हैं, जहां हंगामा होता दिख रहा है। कैफे संचालक ने एक महिला और उसके साथियों पर कैफे में तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर में नामजद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कैफे संचालक पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि कैफे के अंदर कमरे बनाकर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे वसूले जाते हैं, जहां अक्सर अंजान युवक-युवतियां आती-जाती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप ये भी है कि जब कैफे में अगर दंपति चाये पीने आया था तो वह कमरे में निर्वस्त्र हालत में क्या कर रही थी। सवाल ये भी है कि पुलिस ने कैफे संचालक पर कोई कार्रवाई क्यों नही की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कैफे में तोड़फोड़ और रंगदारी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला कैफे में कैसे आई और किस परिस्थिति में वह निर्वस्त्र हुई।
https://ift.tt/0gx6CT4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply