DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शायर मुनव्वर राणा की बेटी का आरोप:हिबा ने कहा- 13 साल पहले शादी हुई थी 1 साल से अलग रह रहे

मशहूर शायर मुनव्वर राना की सबसे छोटी बेटी हिबा ने बातचीत करते हुए बताया कि 13 साल पहले हमारी शादी हुई थी। बीते 1 साल से हम लोग अलग रह रहे हैं। दोनों बच्चे जो हमारे हैं। कभी पति के पास और कभी हमारे पास रहते हैं हम मायके में रह रहे हैं। पूरा मामला पुलिस और कोर्ट में है। इससे ज्यादा हम किसी से कुछ भी नहीं कहना चाहते है।
हिबा ने मंगलवार को अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

2013 में हुआ था निकाह, शादी के बाद शुरू हुई परेशानी
पीड़िता हिबा राणा के अनुसार, उनका निकाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज, लखनऊ से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। हालात इतने बिगड़े कि उन्हें घर से निकाल दिया गया और दोनों बच्चों को साथ ले जाने भी नहीं दिया गया।
एक साल से मायके में रह रही हैं हिबा
हिबा राणा ने बताया कि शादी को 13 साल हो चुके हैं और वह करीब एक साल से मायके में रह रही हैं। उनके दो बच्चे हैं एक 12 साल का बेटा और 6 साल की बेटी। बच्चे कभी मां के पास तो कभी पिता के पास रहते हैं। हिबा का आरोप है कि उनके साथ शारीरिक हिंसा की गई और उनका सोना व अन्य सामान भी ससुराल में ही रखवा लिया गया।
भाई तबरेज राणा बोले- यह पति-पत्नी का मामला
हिबा राणा के भाई तबरेज राणा ने कहा कि उनकी बहन के साथ पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि हिबा उनकी पांच बहनों में सबसे छोटी है। यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और परिवार ने पहले भी दोनों को समझाने की कोशिश की थी। अब बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है और परिवार को इसकी जानकारी दी है।
बहन उरूसा राणा ने जताई सुलह की उम्मीद
हिबा की बहन उरूसा राणा ने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता हुई थी। अब चूंकि मामला एफआईआर तक पहुंच गया है, फिर भी परिवार मिलकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि परिवार बहन के हर फैसले के साथ खड़ा रहेगा।


https://ift.tt/uTOadzs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *