यूपी के शामली में 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका नाम समयदीन उर्फ सामा (40) है। वह जिले के कांधला का निवासी था। वर्तमान में तुमकेर कर्नाटक में रहता था। पुलिस को उसके पास से एक 9 mm की पिस्टल और एक देसी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस को देर रात उसके भागने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। रात करीब 2 बजे पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से कई अवैध हथियार बरामद किए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/Udk5nI8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply