शामली जनपद की झिंझाना थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे उसके घर से पकड़ा गया। दो हफ्ते पहले ही कोर्ट के आदेश पर शासन-प्रशासन ने फिरोज की करीब 30 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। फिरोज खान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का प्रदेश सचिव भी है। शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना का रहने वाला फिरोज कुछ समय पहले ही हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। संपत्ति कुर्की के बाद फिरोज खान लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा था। इन वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को निर्दोष बता रहा था। पुलिस ने अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय लोकदल के किसी भी पदाधिकारी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कोर्ट में पेश किया पुलिस ने वीडियो वायरल करने के बाद और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने के मामले को संज्ञान में लेकर आज हिस्ट्री सीटर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया है।जहां स्थानीय पुलिस सब उसकी डिमांड लेने की तैयारी में है। हालांकि मामला सत्ताधारी पार्टी के सहयोगी पार्टी के नेता से जुड़ा है। पुलिस ने फिरोज के खिलाफ सरकारी कार्य में बदल डालने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कस्बा निवासी उमर और टकराना निवासी महिला शोबी को भी आरोपी बनाया है।
https://ift.tt/qV3wtBF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply