शामली में महिला की हत्या करने वाले पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 8 दिन पहले महिला का शव उसी के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला था। पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूलते हुए मामले का खुलासा किया। ससुर अपनी बहू पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसी का विरोध करने पर ससुर ने उसका गला दबाकर मार डाला। जबकि उसके पति ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने में पिता का साथ दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के खुरगान गांव में 11 फरवरी का है। जानिए पूरा मामला खुरगान गांव का रहने वाले सलमान (28) ने दो साल पहले कैराना की रहने वाली मुशकरा (25) से शादी की थी। दोनों का तीन माह का एक बेटा अदनान भी है। सलमान 6 महीने पहले पंजाब कमाने चला गया था। घर पर उसकी पत्नी मुशकरा और उसका पिता अब्बास (58) ही रहते थे। 11 फरवरी की रात सलमान के पिता अब्बास ने अपनी बहू मुशकरा से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। जब मुशकरा ने विरोध किया तो अब्बास ने गला दबाकर उसे मार डाला। फिर पुलिस को आत्महत्या की झूठी सूचना देकर गुमराह करता रहा। आरोपी का बेटा पूरी घटना से वाकिफ था, लेकिन उसने पुलिस से सच्चाई छुपाई। इसलिए पुलिस ने वारदात को छुपाने और सबूत छुपाने के आरोप में सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुपूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी बताई। ससुर ने बहलाकर बहू के प्रेमी के बारे में पूछा अब्बास ने बताया कि मेरा बेटा 6 महीने पहले कमाने पंजाब चला गया था। मुझे मुशकरा बहुत अच्छी लगती थी। मैं उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। मैंने कई बार मुशकरा से इसपर बात भी की लेकिन वह नहीं मानी। धमकी भी देती की लोगों को बता दूंगी। एक दिन मैंने उससे पूछा कि क्या शादी से पहले वो किसी लड़के के साथ रिलेशन में थी। उसने बताया था कि उसका एक बॉयफ्रेंड था जावेद (27) । लेकिन शादी के बाद उससे बात नहीं करती। अब्बास ने बताया कि जब मुशकरा ने उसे जावेद के बारे में बताया तो उसने जावेद का पता निकाला। पता चला कि वो कैराना का ही रहने वाला था। उसने अब्बास से दोस्ती की। उसे घर बुलाने लगा। धीरे-धीरे जावेद और मुशकरा फिर से करीब आने लगे। वह दिन में जब भी आता तो अब्बास घर से चला था। जावेद ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि एक दिन अब्बास उसके पास आया। बोला उसने उसका काम किया दोनों को फिर से मिलवाया। अब एक बार वह भी उसका काम कर दे। एक बार मुशकरा के साथ उसका संबंध बनवा दे। लेकिन जावेद ने मना कर दिया। झरोखें से लकड़ी की मदद से दरवाजा खोला यह सब कई दिनों तक चलता रहा। 11 फरवरी को दिन में जावेद, मुशकरा से मिलकर गया था। इसके बाद अब्बास रात होने का इंतजार करता रहा। खाना पीना खाकर मुशकरा सोने अपने कमरे में चली गई। इसके बाद देर रात में अब्बास ने चुपके से दरवाजे के ऊपर बने झरोखे से एक लकड़ी की मदद से मुशकरा के कमरे का दरवाजा खोला और अंदर चला गया। जैसे ही वह मुशकरा के पास गया। उसकी नींद खुल गई। जबरदस्ती करने पर मुशकरा ने अब्बास को धक्का दिया और विरोध किया। इसी बीच आरोपी अब्बास ने मुशकरा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे से बाहर आ गया। जैसे दरवाजा खोला था वैसे ही उसने डंडे से बंद कर दिया। इसके बाद अब्बास ने पूरी जानकारी अपने बेटे सलमान को दी। लेकिन सलमान ने कुछ नहीं किया। इसके बाद अब्बास ने पुलिस को झूठी सूचना दी की उसकी बहू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस 12 फरवरी को सुबह जब मौके पर पहुंची, देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कोई शक नहीं हुआ। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दबाने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने अब्बास के साथ पूछताछ की। अब्बास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले में अन्य साक्ष्यों को भी जोड़ा जा रहा है। ताकि विवेचना को मजबूत किया जा सके। ———————————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था; बलिया में 5 लोगों पर FIR यूपी के बलिया में एक ही मकान से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता, कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर का पॉलीथीन में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/NqUsD9n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply