शामली के बाबरी थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना देर शाम गांव बनती खेड़ा के पास हुई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बनती खेड़ा निवासी संदीप उर्फ मोनू (28) ने मुन्ना (27), पुत्र राजवीर सिंह से कुछ पैसे उधार लिए थे। आज देर शाम नदी के पुल के पास मुन्ना ने संदीप से अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मुन्ना ने संदीप उर्फ मोनू पर गोली चला दी। गोली संदीप के बाएं हाथ और कनपटी पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद संदीप गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने घायल संदीप को देखकर उससे पूछताछ की, जिस पर उसने मुन्ना द्वारा गोली मारे जाने की बात बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी मुन्ना फरार है। पुलिस ने मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में जुट गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
https://ift.tt/5Z1OcWt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply