DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शामली में भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण अभियान:मोहित बेनीवाल बोले- अटल जी सुशासन की संस्कृति के स्थापक थे

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शामली विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर 2025–26) और अटल जन्म शताब्दी समारोह 2024–25 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। अपने संबोधन में मोहित बेनीवाल ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में विचार, संवाद और सुशासन की संस्कृति के स्थापक थे। उन्होंने जोर दिया कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि सत्ता का सर्वोच्च उद्देश्य राष्ट्र सेवा और जनकल्याण है। अटल जी की नीति, नीयत और नेतृत्व आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आदर्श हैं। बेनीवाल ने बताया कि अटल जन्म शताब्दी समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों से जोड़ना, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और सुशासन की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने अटल जी के जीवन को त्याग, सिद्धांत और राष्ट्रप्रेम की अमिट मिसाल बताया। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान पर बोलते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती की बुनियाद है। उन्होंने इसे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और अपात्र, फर्जी व दोहरे नामों को हटाने की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने की, जबकि संचालन पंकज राणा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।


https://ift.tt/WTqs3Ny

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *