सहारनपुर में लड़की को देखने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़की के घरवाले नाराज हो गए। उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ धक्का मुक्की की। गले में जूते की माला पहनाकर उसकी फोटो खींची। लड़के के घरवालों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की। हंगामा बढ़ते देख लड़की वालों ने आस पास के लोगों को बुला लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। आधे घंटे तक पंचायत चली। दोनों में समझौता हो गया। उसके बाद लड़के के घरवाले उसे छुड़ाकर अपने साथ घर ले गए। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला युवक (अब्दुल काल्पनिक नाम) थाना फतेहपुर के गांव मुजफ्फराबाद का रहने वाला है। एक साल पहले उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र की युवती(हिना काल्पनिक नाम) से तय हुई थी। शादी फरवरी 2026 में होनी थी। दोनों परिवार रिश्ते से सहमत थे। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को देखने की इच्छा जताई, जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा। लड़की के घरवालों पर रिश्ते के दबाव बनाने का आरोप अब्दुल ने लड़की से अकेले में बात की। उसके बाद अपने परिजनों से कहा कि वो शादी के बारे में घर जाकर सोचकर जवाब देंगे। आरोप है कि मुलाकात के बाद युवती के परिजन ने शादी पक्की करने का दबाव बनाने लगे। अब्दुल ने सोचने के लिए समय मांगा और कोई जवाब नहीं दिया। अब्दुल के परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इससे लड़की के घरवाले नाराज हो गए। उन्होंने लड़के को पकड़कर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसे जूते की माला पहनाई। इसका 30 सेकेंड का वीडियो भी बनाया है लोगों का कहना है कि युवती के परिजन शादी तोड़ने से बेहद नाराज थे और गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया।
https://ift.tt/Ev46I8D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply