झांसी में शादी के डेढ़ साल बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पूरा परिवार बर्थ-डे पार्टी में गया था। युवक घर पर अकेला था। जब पिता लौटकर आए बेटा बोला- मैंने जहर खा लिया। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरार के मगरपुर गांव का है। झांसी प्लेटफार्म पर मजदूरी करता था मृतक का नाम अजय (21) पुत्र भागीरथ रायकवार था। वह सकरार थाना क्षेत्र के मगरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के जीजा आसाराम ने बताया- मेरे साला अजय मजदूरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले रिया से हुई थी। दोनों की 6 महीने की एक बेटी भी है। शुक्रवार को पड़ोस में बर्थ-डे पार्टी थी। पूरा परिवार पार्टी में गया था, जबकि अजय शराब पिए था और घर पर अकेला था। जब पिता भागीरथ पार्टी से लौटकर आए तो अजय बोला- मैंने जहर खा लिया। आनन फानन में अजय को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर उसकी मौत हो गई। अजय की मौत के बाद घर में मातम छाया है। अजय दो भाइयों में बड़ा था। उसकी 3 बहनें हैं। इसमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई दीपक और छोटी बहन शुखबू अविवाहित है। पिता भी मजदूरी करते हैं।
https://ift.tt/e3VjmDy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply